प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विशेष रूप से सजा भाजपा कार्यालय

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन महापौर संगीता तिवारी निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित 135 लोगों ने किया रक्तदान

सागर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जीके जन्मदिन के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ संगठनात्मक सागर जिले में रक्त दान शिविर के साथ हुआ। धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्त शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल,महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सेवा पखवाड़ा टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया,पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,पूर्व विधायक सुधा जैन,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
भाजपा कार्यालय के स्व. राजा दुबे सभागार में अतिथियों द्वारा केक काटकर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गई। नेता गणों ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवार के साथ स्व प्रेरणा से 135 पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने रक्त दान कर डिजिटल तकनीक से प्रमाण पत्र प्राप्त किए। रक्तदान शिविर में चैतन्य ब्लड सेंटर के संचालक संजय सिंह,संगीता सिंह डॉ.जितेंद्र पटेल,डॉ.कपिल साहू के साथ लगभग 15 सदस्यों की टीम उपस्थित रहीं जो रक्तदान के पूर्व रक्तदाताओं का वजन,ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक जांचों में सेवा प्रदान की। वातानुकूलित परिसर में आयोजित रक्त दान शिविर में 10 वेड की व्यवस्था की गई थी। रक्तदाताओं के लिए मौसम के अनुकूल पेय व खाद्य पदार्थ भेंट की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने बताया रक्तदान शिविर में पार्षद रीतेश तिवारी कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे,जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी,नितिन सोनी, राहुल वैद्य राहुल खटीक,नवनीत सिंह,अर्पित ठाकुर,मनोज रैकवार, अभिमन्यु सोनी,लखन ठाकुर,नेहा जैन,श्वेता तिवारी,रूप राज,प्रीति केसरवानी कविता लारिया, राम सिंह अहिरवार,राजेश अग्रवाल,कमल सोनी,अर्पित जैन,सौरभ वर्मा, रोहित अहिरवार, अनीता अहिरवार,रामकुमार सेन,आकाश लोधी,भूपेंद्र सिंह,सोनू,तारिक़ उस्मानी, साहिल,राजाराम पटेल,अमन गौतम,रामजी राजपूत व अन्य महिलाओं युवाओं ने रक्त दान किया।

News Ground Zero
News Ground Zero
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US