मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ये एकमात्र प्रतिमा होगी

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण आयोजन 11 को

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सहित अनेक विशिष्टजन पहुंचेंगे


सागर, 10 अप्रैल।‌ भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 11 अप्रैल को दोपहर बारह बजे सागर के अटल पार्क परिसर में होने जा रहा है। सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक व राजनेता रघु ठाकुर की पहल से नगरपालिका निगम ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना के लिए अटल पार्क में स्थान सुरक्षित किया है। प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष व प्रसिद्ध पत्रकार रामबहादुर राय , भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार की उपस्थिति में होगा। समारोह की अध्यक्षता रघु ठाकुर करेंगे। दो वर्ष पहले ही भारत सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत सम्मानित किया था।
उल्लेखनीय है कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, लोकसभा व बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। पहले आमचुनाव से फरवरी 1988 तक निरंतर वे किसी न किसी सदन में गरीबों की आवाज को मुखरता से उठाते रहे। उनकी गणना भारत के उन सोशलिस्ट नायकों में होती है जिन्होंने समाजवाद को जमीन पर उतारा।
रघु ठाकुर उनके घनिष्ठ साथी रहे और उनके निमंत्रण पर कर्पूरी ठाकुर सागर सहित देशभर में अलग अलग स्थानों पर गये। जिस दिन उनका निधन हुआ उस दिन भी रघु ठाकुर के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ में अकलतरा के एक शिविर में उन्हें पहुंचना था। सागर में कर्पूरी ठाकुर की जो प्रतिमा लग रही है वह समूचे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में इकलौती है।

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर
Pankajngz@123
Pankajngz@123
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US