जलकर और संपत्ति कर पर मिलेगी ये बड़ी छूट यदि आप . . .


नगर निगम द्वारा जलकर एवं संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा करने पर छूट प्रारंभ
सागर .नगर निगम क्षेत्र के जलकर एवं संपत्तिकर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जलकर एवं संपत्तिकर की एक वर्ष की राशि एकमुश्त अग्रिम रूप से जमा करने पर छूट की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। यह व्यवस्था नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलकर की एक वर्ष की राशि अग्रिम जमा करने पर उपभोक्ताओं को विशेष छूट प्रदान की जाएगी। एक वर्ष का 2400/- रुपए वार्षिक जलकर देय होता है, किंतु एकमुश्त भुगतान करने पर एक माह की राशि की छूट प्रदान की जाएगी, जिसके पश्चात उपभोक्ताओं को केवल 2200/- रुपए का भुगतान करना होगा।
इसी प्रकार संपत्तिकर के उपभोक्ताओं को भी अग्रिम भुगतान पर लाभ मिलेगा। यदि उपभोक्ता पूरे वर्ष का संपत्तिकर एक साथ जमा करते हैं, तो उन्हें कुल देय राशि पर 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह सुविधा नागरिकों को आर्थिक रूप से राहत देने के साथ-साथ समयबद्ध कर संग्रह को भी सुनिश्चित करेगी।
निगमायुक्त श्री खत्री ने बताया कि यह छूट योजना 11 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित समयावधि के पश्चात यह लाभ उपलब्ध नहीं रहेगा।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने जलकर एवं संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा कर इस छूट का अधिकतम लाभ उठाएं तथा भविष्य में होने वाली असुविधाओं से बचें। साथ ही समय पर कर भुगतान कर नगर विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

News Ground Zero
News Ground Zero
Articles: 150

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US