आईएएस अधिकारी श्री संदीप जी.आर. को मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

आईएएस अधिकारी श्री संदीप जी.आर. को मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, नवाचारों और जनहितकारी कार्यों को देखते हुए दी गई है। संदीप जी.आर. ने छतरपुर, सतना और सागर में अपनी तैनाती के दौरान विकास की नई मिसालें पेश की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनकी कार्यशैली के कायल हैं।

श्री संदीप जी.आर. 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास कर आईएएस बनने का रास्ता चुना। उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी। इसके बाद वे सतना नगर निगम आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ रहे। सागर में कलेक्टर बनने से पहले वे छतरपुर के कलेक्टर थे।

IASOfficer #SuccessStory #Collector #MadhyaPradesh #SandeepGR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *