विट्ठल भाई की लिखे गीतों को सुनने उमड़ा सागर

गायक सांईराम अय्यर ने झूठ बोले कौआ काटे दो आवाजों में गाया तो झूमें श्रोता
गायिका ईषिता विष्वकर्मा, गायक अनिल श्रीवास्तव व इकबाल खान ने श्रोताओं को किया रोमांचित
गीतकार, राजनेता स्व. विट्ठलभाई पटेल की स्मृति में संगीत संध्या व सम्मान समारोह आयोजित, अनेक हस्तियां सम्मानित
कार्यक्रम संयोजक ललित अग्रवाल ने अगले साल मुंबई में आयोजन की घोशणा की
सागर/ स्व. विटठलभाई द्वारा रचित गीत (झूठ बोले कौआ काटे, काले कौअे से डरियो) जब गायक सांईराम अययर ने गायक एवं गायिका दोनों आवाजों में एक साथ गाया तो श्रोता झूमकर नाचने लगे। अवसर था पद्माकर सभागर मोतीनगर सागर में रविवार षाम आयोजित संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह का। स्व विट्ठलभाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिश्ठान इंदौर एवं सागर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में सांईराम अययर, गायिका ईषिता विष्वकर्मा, गायक अनिल श्रीवास्तव, व इकबाल खान ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया. भुलाए नहीं भूलती भैया की याद के नाम से यह कार्यक्रम षाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन से आरंभ हुआ और रात 12 बजे तक श्रोताओं को आनंद में डुबाए रखा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यकम के मुख्य अतिथि खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वास्तव में विट्ठलभाई उनके गुरू थे उनसे जुड़ी अनेक स्मृतियां हैं जो यहां चर्चा कि जा सकती हैं पर समय कम है। विषेश अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक पं. गोपाल भार्गव ने कहा कि 1985 में विट्ठलभाई सुरखी से और में रहली से विधायक बना था। इस दौरान हमारे संवंध मेलजोल से प्रगाढ़ता में बदलते चले गये। वे अद्बुध प्रतिभा के धनी थे।
कार्यक्रम में न्यायाधीष अभय गोहिल, न्यायाधीष पी.सी. गुप्ता, न्यायाधीष अनिल सुहाने, विधायक षैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, कार्यक्रम संयोजक ललित अग्रवाल, डॉ. अंकलेष्वर दुबे अन्नी, सुनील भाई पटेल, सुरेन्द्र सुहाने, अभिशेक गौर सहित प्रतिश्ठान के पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली हस्तियों का स्मृति चिन्ह एवं षाल भेंट कर सम्मान किया गया।
इन हस्तियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में स्व. विट्ठल भाई पटेल की धर्मपत्नि श्रीमती कमलाबेन पटेल एवं विदिषा के समाजसेवी हदय मोहन जैन का अतिथियों ने मंच से नीचे उतरकर सम्मान किया।
इसके अलावा एड. चतुर्भुज सिंह राजपूत, योगाचार्य विश्णु आर्य, समाजसेवी षुकदेव प्रसाद तिवारी, साहित्यकार उमाकांत मिश्र, वरिश्ठ फोटोग्राफर गोविंद सरवैया, वरिश्ठ पत्रकार राजेष सिरौठिया, देवदत्त दुबे, रामजी श्रीवास्तव, बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के एड. भानू सहाय, वेटलिफ्टर आयुशी अग्रवाल, कलाकार राजेन्द्र राजू पाण्डेय एवं रविन्द्र सिंह गौर कुन्नू कक्का का सम्मान किया गया। पत्रकार दीपक तिवारी, ज्योतिशाचार्य डॉ. अरविंद द्विवेदी एवं क्रिकेटर क्रांति गौड़ समारोह मे उपस्थित नही हो सके उनका सम्मान घर तक पहुंचाने की घोशणा की गई।
कार्यक्रम संयोजक ललित अग्रवाल का सम्मान किया गया।
स्व. विट्ठल भाई पटेल की स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने बाले स्व. पटेल सांस्कृतिक प्रतिश्ठान इंदौर के संयोजक श्रीमती वंदना ललित अग्रवाल एवं श्रीमती पदमा सुधीर मालवीय का सागर टीम की ओर से डॉ. अंकलेष्वर दुबे अन्नी, सुनील भाई पटेल, अजय दुबे सांई वाटिका, अभिशेक गौर, मनोज हेमचंद जैन, संजय श्रीवास्तव, तरूण बड़ौनिया, षरद जैन आदि ने साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में स्व. विट्ठल भाई पटेल की पोत्री धारणा बेन पटेल द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन पूर्व मंत्री भार्गव एवं अन्य अतिथियों ने किया।
इस अवसर पर मनोज हेमचंद जैन ने स्व. विट्ठल भाई पटेल एवं उनके परम मित्र स्व. हेमचंद जैन का छाया चित्र सुनील भाई पटेल को भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन आषीश दबे भोपाल ने किया।
सुरों से सजी षाम स्व. विट्ठल भाई पटेल के नाम
संगीत संध्या में गायक सांईराम अय्यर ने ये रातें ये मौसम नदी का किनारा, रंगीला रे तेरे रंग में, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी, हुस्न पहाड़ो का, एक हसीना थी-एक दीवाना था आदि अनेक गीत दो आवाजों में गाकर श्रोताओं मंत्रमुग्ध कर दिया।
गायिका ईषिता विष्वकर्मा ने सलामें इष्क मेरी जां जरा कुबुल करलो, आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे सहित कई गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
गायक अनिल श्रीवास्तव ने स्व. विट्ठल भाई पटेल द्वारा रचित वो कहते हें हमसे अभी उमर नहीं है प्यार की पेष कर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होनें ये षाम मस्तानी सहित किषोर कुमार के कई गीत प्रस्तुत किये।
गायक इकवाल खान ने मोहम्मद रफी के गाये गीत पेष किये। सभी गीतों में कोरस में सागर के कलाकारों की टीम ने साथ दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये रहे मौजूद
समाजसेविका डॉ. मीना पिंपलापुरे, अनुश्री षैलेन्द्र जैन, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, राजबहादुर सिंह, आनंद अहिरवार, वरिश्ठ नेता कृश्णा सिंह महूआखेड़ा, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोश पांडे, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व जिपंम अध्यक्ष स्वदेष जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र मुहासा, षहर अध्यक्ष महेष जाटव, भोलेष्वर तिवारी, बिहारी सवलोक, पार्शद षैलेन्द्र ठाकुर, विनोद तिवारी, सपा नेता गौरी सिंह यादव, नीरज मुखारया, विनोद चौकसे, मुकेष जैन ढाना सहित षहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Ground Zero
News Ground Zero
Articles: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US