शतरंज में सागर के अथर्व वेद साहू हैदराबाद में कर रहे लाजवाब प्रदर्शन

सागर के अथर्व वेद साहू हैदराबाद में कर रहे लाजवाब प्रदर्शन.अंडर 11 ओपन नेशनल जो कि भारत सरकार द्वारा और अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा हर वर्ष आयोजित होता है उसमें रोटेरियन मुकेश साहू के पुत्र अथर्व वेद साहू ने तेलंगाना स्टेट के अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी को हराकर खुद की इंटरनेशनल रेटिंग प्राप्त की. हैदराबाद में चल रही प्रतियोगिता में 25 प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनकी संख्या 400 से अधिक है हर प्रदेश से चयनित होकर खिलाड़ी हैदराबाद गए हैं सागर संभाग से सिर्फ अथर्व खेलने गए हैं अथर्व इससे पहले मध्य प्रदेश में जबलपुर स्टेट प्रतियोगिता में दूसरी स्थान भी प्राप्त कर चुके हैं अभी वह पांचवी कक्षा में है उनको शतरंज खेलने की प्रेरणा अपनी मां प्रीति साहू से मिली शतरंज की दुनिया में सागर का गौरव बन चुके अथर्व साहू दिसंबर में मदुरई भी खेलने जा रहे हैं अथर्व ओपनिंग, मेडल गेम,एंड गेम तीनों स्टेज में माहिर है अथर्व को सबसे ज्यादा घोड़ा पसंद है अथर्व का मानना है अगर दोनों घोड़े अपोनेंट पर अटैक कर दे तो उनका कैलकुलेशन लगा पाना बहुत कठिन कार्य होता है और जो की वजीर (रानी) से भी खतरनाक है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *