मुख्यमंत्री ने देखी मध्य प्रदेश जल निगम की प्रदर्शनी.
बीना: मुख्यमंत्री मोहन यादव का सागर जिले की बीना विधान सभा अंतर्गत आगमन हुआ. कार्यक्रम के दौरान शासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनियां लगाई गई. मध्यप्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई सागर द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें फ्लेक्स के माध्यम से सागर पी. आई. यू. अंतर्गत संचालित ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजनाओं की एवम प्रचार – प्रसार गतिविधियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी के दौरान पैंपलेट वितरण एवम मौखिक रूप से भी जानकारी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश जल निगम की प्रविभिन्न ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना क्षेत्रों से लगभग 2000 लाभार्थी एवम ग्रामीण उपस्थित हुए जिन्होंने हर घर जल पहुंचने के लिए हांथ में तख्तियां लेकर धन्यवाद प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जल निगम से महाप्रबंधक गौरव सिंघई एवम असिस्टेंट इंजीनियर सतीश राय एवम समस्त अधिकारी एवम कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.





