Click here :- To watch YouTube Videos

सागर: संविधान की रक्षा की शपथ लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र अहिरवार के नेतृत्व में सागर संविधान बचाओ यात्रा यात्रा निकाली गई. यात्रा सागर नगर के मोतीनगर चौराहा से प्रारंभ होकर, बड़े बाजार, तीन बत्ती, कटरा से होकर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल भगवानगंज पहुंची जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और संविधान के सम्मान में सभा को संबोधित किया गया। उसके उपरान्त संविधान बचाओ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर डाॅ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर पहुंचीं जहां शोषित, वंचित, आदिवासी एवं पिछड़ों के साथ हो रहे पक्षपात, शोषण व अत्याचार के विरोध में धरना दिया . इसी दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन और कुलपति के नाम विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लेख है कि पिछड़ा वर्ग की जातिगत जनगणना करायी जाये, सफाई कर्मियों को नियमित किया जाए व ठेकदारी प्रथा पर पूर्णतः प्रबिन्ध लगाया जाए और विश्वविद्यालय में विगत दिनों पूर्व घटित घटना के आरोपियों पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए जायें। इस अवसर पर सागर जिले की आठों विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, नगर कार्यकारिणी पदाधिकारी तथा हज़ारों की संख्या में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, भीम आर्मी जिला प्रभारी पूरन अहिरवार, छात्रसंघ जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र अहिरवार, संजय सूर्यवंशी, जीवन अहिरवार, लखन अहिरवार, सचिन पहलवान, बण्डा विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मन अहिरवार, देवरी विधानसभा अध्यक्ष शिवा रोहित, नरयावली विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अहिरवार, खुरई विधानसभा अध्यक्ष दिनेश अहिरवार, बीना विधानसभा अध्यक्ष प्रशान्त अहिरवार, सुरखी विधानसभा अध्यक्ष संतोष आजाद, रहली विधानसभा अध्यक्ष राजा अहिरवार, गब्बर अहिरवार, मीडिया प्रभारी दीपेश अहिरवार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष अहिरवार, शुभम अहिरवार, संदीप चौधरी, भागचन्द्र भीम (खपचा वाले), कमलेश कंदवाॅ, रौशन कुमार यादव, दीनदयाल चौधरी, उदयनारायण इत्यादि शामिल रहे।















