सागर भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कार्यकारिणी की बैठक 21 मई को आयोजित की गई है. रविवार सुबह 10:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में
प्रदेश पदाधिकारी भाजपा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
सांसद
विधायक
पूर्व विधायक
जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत उपाध्यक्ष
महापौर
नगर निगम अध्यक्ष
जिला पदाधिकारी
विधानसभा संयोजक
मंडल प्रभारी
मंडल अध्यक्ष
मोर्चो के अध्यक्ष एवं महामंत्री
*प्रकोष्ठो के प्रदेश एवं जिला संयोजक/सह संयोजकों को आमंत्रित किया गया है आपको बता दें कि आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जिसके बाद सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी . प्रदेश कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों से जिला स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के सभी स्तर के नेताओं को अवगत कराया जाएगा और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी.