सत्य साई सेवा संगठन का भक्त सम्मेलन अप्रेल में होगा – दुबे

सत्य साई संगठन की सभी समितियों की बैठक में निर्णय
सागर। सत्य साई सेवा संगठन की जिले की सभी समितियों की बैठक गुरुवार को साई निलयम में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष श्रीराम दुबे ने कहा कि 16 अप्रेल को सागर में भक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य तैयारी में जुट जाएं।

दुबे ने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारियों के शामिल होने की स्वीकृति के बाद यह तय किया है। उन्होंने व्यक्तिगत नारायण सेवा को बढ़ाने और सनातन सारथी पत्रिका के प्रचार की बात कही।
जिला सेवा समन्वयक सरमन यादव ने कहा कि संगठन मे सेवा और साधना जरूरी है। सभी को सुबह ऊंकारं और सुप्रभातम करना चाहिए। यादव ने पुट्टपर्टी यात्रा और मई में सेवा में जाने वाले सदस्यों को बढ़ाने की बात कही। जिला बाल विकास प्रभारी बीके गुरु ने कहा कि बाल विकास से बच्चों को जोड़ें ये भजन वेद पाठ के साथ प्रीसेवा दल फिर सेवा दल में शामिल हो जाते हैं।
जिला आध्यात्मिक समवयक अनिल शर्मा ने कहा कि सभी भक्त छोटे व सरल भजन गाएं। जिला आध्यात्मिक समवयक कीर्ति दुबे ने सभी सदस्यों से हर गति विधि में भाग लेने की बात कही। जिला सेवा समन्क्यक डॉ हेमलता रिछारिया ने कहा कि प्रति पल सेवा को समर्पित रहें, सेवा से स्वयं का ही उद्धार होता है।
इस दौरान जिला महिला यूथ समन्वयक निकिता पिंपलापुरे, समिति संयोजक जितेंद्र यादव, हनौता पारीक्षत समिति संयोजक कृपाल यादव, डा देवेंद्र मुखारया, रेखा मुखारया, पूनम राजपूत, प्रियंका शर्मा, भाव्या, माही, अनमोल दुबे, पार्थ यादव, निशांत यादव, साई सृजन दुबे, साई श्रीजा, प्रियंका विश्वकर्मा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, विधाता आदि उपस्थित थे। समापन सरमन यादव द्वारा महामंगल आरती के साथ हुआ।

Pankajngz@123
Pankajngz@123
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US