भाजपा सरकार के इशारे पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी व उनके परिवार पर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरणों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जांच कमेटी का किया गठन

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने पर भाजपा सरकार के इशारे पर द्वेष पूर्ण झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के परिवार पर इसी तरह झूठा मामला दर्ज किया गया है .जिसे गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी में मध्य प्रदेश कांग्रेस की अत्याचार निवारण समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, महेन्द्र सिंह कुर्मी पूर्व डिप्टी कलेक्टर एवं महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सुनील जैन पूर्व विधायक एवं महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे को शामिल किया है. इन्हे जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए।

Pankajngz@123
Pankajngz@123
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US