पत्रकारों के हित में 21 मार्च को राजधानी में होगी पत्रकार महापंचायत: रविंद्र सिंह पवैया

राजकुमार सोनी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद विश्वकर्मा संभागीय अध्यक्ष, अभिषेक जड़िया जिलाध्यक्ष, पिन्टू सिंह जिला उपाध्यक्ष बने

छतरपुर। कलमकारों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की आवश्यक बैठक शहर के एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें उनके द्वारा संघ में फेर बदल करते हुए संभागीय अध्यक्ष राजकुमार सोनी को प्रदेश में स्थान देते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद से नवाजा है वहीं विनोद कुमार विश्वकर्मा को संभागीय अध्यक्ष राजकुमार निगम को संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम विलियम को संभागीय महामंत्री नेहा सिंह को संभागीय महासचिव नियुक्त किया है। वहीं जिले की कमान युवा पत्रकार अभिषेक जडिया को सौंपी गई । इसके अलावा पत्रकार पिंटू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवैया द्वारा नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी पदाधिकारियों से संघ की गाइड लाइन पर चलकर समाज को एक नई दिशा देने एवं पत्रकारों के हित में काम करने के लिए कहा।बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि संगठन इस बार अपना चौथा स्थापना दिवस मना रहा है लेकिन इस स्थापना दिवस को पत्रकार महापंचायत के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही उनके समक्ष पत्रकारों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगे रखी जाएंगी। इस महापंचायत के माध्यम से प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ हर हाल में पत्रकारों से जुड़ी इन मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेगी और जब तक पत्रकारों के हितों से जुड़िए मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक संघ पीछे नहीं हटेगा।

Pankajngz@123
Pankajngz@123
Articles: 204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US