पन्ना में जुगल किशोर जू मैदान के नाम से जाना जाएगा अब तलैया फील्ड मैदान: मुख्यमंत्री

पन्ना,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में खेल की नई संस्कृति का विकसित होगी। पन्ना में राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के कारण आनंद और उत्सव का माहौल है। यहां के तलैया फील्ड मैदान का नाम जुगल किशोर जू मैदान किया जाएगा। इसे इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पन्ना के स्थानीय तलैया फील्ड मैदान में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय वाॅलीबाल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान यह बात कही। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसम्बर को किया गया था। इस दौरान पुरूष एवं बालिका वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया।विधायक श्री संजय पाठक ने कहा कि सांसद श्री शर्मा के प्रयास से पन्ना में खेल के आयोजन से यह विश्व के नक्शे पर आया है। आगामी फरवरी में जी 20 देश के प्रतिनिधिमंडल का पन्ना भ्रमण होना भी सौगात है। मुख्य कोच श्रीधरन ने कहा कि छोटे शहर पन्ना में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के सफल आयोजन ने सभी को गौरवान्वित किया है।

News Ground Zero

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *