अपने छात्रों के लिए जीने वाले पुष्पेन्द्रपाल सिंह नहीं रहे

भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व प्राध्यापक, ‘रोज़गार और निर्माण’ अख़बार के संपादक प्रो.पुष्पेन्द्रपाल सिंह का सोमवार रात हृदयाघात से निधन हो गया।
वे अपने छात्रों के बीच ‘पी.पी. सर’ के नाम से मशहूर थे। अनेक छात्रों को उन्होंने पढ़ाई के अलावा रोज़गार पाने में बहुत मदद की। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका गहरा लगाव था। भोपाल के वो सबसे चर्चित व्यक्ति थे. उनका हंसमुख स्वभाव और एक बेहद अच्छा इंसान होना उनकी सबसे बड़ी खासियत थी उनसे बात कर कोई भी पहली ही नजर में उनसे आकर्षित हुए बिना नहीं रहता था उनके निधन पर देश भर में फैले उनके छात्रों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और आज सोशल मीडिया पर केवल उन्हीं के नाम की चर्चा है.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है . प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र पाल सिंह का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति है.

Pankajngz@123
Pankajngz@123
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

If anything Important News You Can Send Us

<strong>We are glad that you preferred to contact us. Please fill our short form and one of our friendly team members will contact you back.</strong>

    X
    CONTACT US